वर्डप्रेस डेटाबेस की खराबी: [Unknown column 'reporter_ip' in 'WHERE']SELECT * FROM wpph_reporter_earnings WHERE reporter_ip = '162.220.232.12' ORDER BY id DESC LIMIT 1
बिहार दैनिक – रिपोर्टर निर्देश, लाभ एवं नियम-शर्तें
नमस्ते रिपोर्टर्स! बिहार दैनिक पर समाचार प्रकाशित करने, इसके लाभ प्राप्त करने और मंच के नियमों की पूरी जानकारी नीचे दी गई है। कृपया इसका पालन करें:
1. समाचार पोस्ट करने का तरीका:
- फॉर्म में दिए गए सभी अनिवार्य विवरण (पूरा नाम, व्हाट्सएप मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, यूपीआई/बैंक विवरण, शीर्षक, श्रेणी, मुख्य तस्वीर और खबर की डिटेल्स) बिल्कुल सही-सही भरें।
- उसके बाद ”सबमिट ” बटन पर क्लिक करें।
- ज्यों ही आपकी पहली खबर सफलता पूर्वक सेंड हो जाएगी तो आपका प्रोफाइल क्रिएट हो जाएगा और आपकी पहली खबर समीक्षा के लिए चली जाएगी।
- जब आपकी पहली खबर समीक्षा के लिए चली जाएगी तो आपके लेजर में तुरंत ₹5 जुड़ जाएंगे और पेंडिंग स्टेटस में दिखने लगेंगे।
- और जब आपकी पहली एडमिन के द्वारा स्वीकृत कर वेबसाइट पर पब्लिश कर दी जाएगी तब आपके लेजर में पेन्डिंग हट जाएंगे और आप ₹5 प्राप्त कर सकते हैं।
2. रिपोर्टर बनने के लाभ एवं प्रेषक जानकारी:
- प्रति समाचार प्रोत्साहन: प्रत्येक सफल और स्वीकृत समाचार पर आपको सीधे ₹5 का प्रोत्साहन भुगतान दिया जाता है।
- प्रेषक की जानकारी: खबर पोस्ट के नीचे आपका नाम और मोबाइल नंबर (प्रेषक की जानकारी) दर्ज की जाएगी और यह हर हाल में प्रदर्शित की जाएगी।
- पारदर्शी लेजर प्रणाली: आप अपना भुगतान लेजर किसी भी समय रिपोर्टर डैशबोर्ड’ पर देख सकते हैं।
- सीधा भुगतान: एडमिन द्वारा आपके द्वारा दी गई यूपीआई आईडी या बैंक खाते में सीधे ऑनलाइन भुगतान भेजा जाता है। (कम से कम 100₹ का भुगतान होगा)
3. नियम और शर्तें:
- मौलिक और सच्ची खबर: समाचार पूरी तरह से मौलिक (original), सच्चा और किसी भी प्रकार की अफवाह या भेदभाव से मुक्त होना चाहिए।
- कॉपी-पेस्ट वर्जित: किसी अन्य समाचार पोर्टल से कॉपी की गई खबरें स्वीकृत नहीं की जाएंगी। ऐसा पाए जाने पर खाता रद्द किया जा सकता है।
- सही भुगतान विवरण: फॉर्म में भरे गए सभी विवरण बिल्कुल सही होने चाहिए। गलत जानकारी होने की स्थिति में भुगतान की जिम्मेदारी वेबसाइट की नहीं होगी।
- एडमिन का अधिकार: किसी भी समाचार को स्वीकार या अस्वीकार करने का अंतिम अधिकार बिहार दैनिक प्रबंधन के पास सुरक्षित रहेगा।
समाचार भेजते समय क्या दें?
- समाचार का स्पष्ट शीर्षक या विषय
- घटना का स्थान
- घटना की तारीख और समय
- पूरी घटना का विवरण
- संबंधित व्यक्ति/संस्था का नाम
- उपलब्ध फोटो या वीडियो
- आधिकारिक दस्तावेज या source, यदि उपलब्ध हो
- आपका संपर्क विवरण
समाचार भेजने का माध्यम
महत्वपूर्ण सूचना
समाचार भेजने से यह सुनिश्चित नहीं होता कि वह अनिवार्य रूप से प्रकाशित किया जाएगा। प्राप्त सामग्री की समीक्षा editorial requirements, उपलब्ध तथ्यों, समाचार मूल्य और अन्य आवश्यक मानकों के आधार पर की जा सकती है।
फोटो और वीडियो
फोटो या वीडियो भेजते समय यह सुनिश्चित करें कि आपको उसे साझा करने का अधिकार है या उसे साझा करने की उचित अनुमति प्राप्त है। किसी अन्य व्यक्ति की निजी जानकारी या संवेदनशील सामग्री बिना उचित कारण के साझा न करें।
Correction
प्रकाशित समाचार में तथ्यात्मक त्रुटि होने की स्थिति में correction request भेजने के लिए भी ऊपर दिए गए ईमेल व व्हाट्सएप नम्बर का उपयोग किया जा सकता है।
अंतिम अपडेट: 15 SEPTEMBER 2026



