- सांसद पप्पू यादव को सेवा त्याग बलिदान इंसानियत संवेदना मानवीय कार्य के मद्देनजर भारत रत्न से सम्मानित किया जाय- किरण देव यादव
खगड़िया : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को यू एन आई अमेरिका द्वारा अंतरराष्ट्रीय मंच पर डॉक्टर ऑफ फिलोस्फर की मानद उपाधि से सम्मानित होने पर पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने हर्ष व्यक्त किया है तथा सांसद पप्पू यादव को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दिया, वहीं यूएनआई अमेरिका को साधुवाद दिया।
समाजसेवी किरण देव यादव ने कहा कि सांसद पप्पू यादव सच्चे अर्थों में समाजसेवी, नेता, इंसानियत की प्रतिमूर्ति, संवेदना के सूत्रधार, मानवता का मसीहा, गरीबों का हमदर्द, आम आवाम का शुभचिंतक, हरदिल अजीज हैं। जो संकट के समय में बाढ सुखाड़ अग्निकांड हत्या बलात्कार प्रताड़ना कोई भी घटना होने पर दुख के घड़ी में पीड़ितों का दर्द बांटने के लिए सदैव खड़े उतरते हैं। श्री यादव ने कहा कि सांसद पप्पू यादव सेवा त्याग बलिदान समर्पण कर्तव्यनिष्ठा ईमानदारी इंसानियत संवेदना का प्रतिमूर्ति हैं।
श्री यादव ने महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री से सांसद पप्पू यादव को भारत रत्न के उपाधि से सम्मानित करने की मांग किया है। उन्होंने कहा कि सांसद के सेवाभाव के मद्देनजर विदेशों में सम्मानित किया जाना गौरव की बात है किंतु स्वदेश भारत में भी सम्मानित करने की जरूरत है।






