⚡︎
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को अमेरिका में मानद उपाधि से सम्मानित करने पर किया हर्ष व्यक्त, दिया बधाई ... अक्टूबर क्रांति, नवंबर क्रांति, रूसी क्रांति, बोल्शेविक क्रांति, किसान मजदूर आंदोलन दिवस मनाया डी.बी.के.एन. कॉलेज में परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा पर उठे सवाल, NSUI ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञा... परबत्ता में चल रही थी अवैध मिनी गन फैक्ट्री, पुलिस की छापेमारी में हथियार और कारतूस बरामद, एक गिरफ्त... मानसी थाना क्षेत्र में 100 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और मोबाइल जब्त धान अधिप्राप्ति में भुगतान की देरी से पैक्स परेशान, 6-7 महीने के अतिरिक्त ब्याज की भरपाई की मांग इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित खगड़िया के 91 और कलाकारो की पेंशन स्वीकृत, कुल 179 कलाकारो को मिला लाभ, किरण देव यादव ने जताया आभार जिले से तीसरी सूची में 91 कलाकारों का पेंशन स्वीकृत होने पर स्थानीय कलाकारों ने किया हर्ष व्यक्त, कि... पटना में पंच-सरपंच संघ की महाबैठक, विधानसभा घेराव का ऐलान, मांगो को लेकर आर-पार की लड़ाई की तैयारी
होमखगड़ियासाकेत सहनी बने स्मृतिशेष संटू केशरी मेमोरियल कैरम टूर्नामेंट के विजेता, मन्नु...

साकेत सहनी बने स्मृतिशेष संटू केशरी मेमोरियल कैरम टूर्नामेंट के विजेता, मन्नु सिंह उपविजेता

खगड़िया : बेला सिमरी स्थित हीरो शोरूम के प्रांगण में आयोजित स्मृतिशेष संटू केशरी मेमोरियल कैरम टूर्नामेंट 2026 का मंगलवार को भव्य समापन हुआ। 16 अगस्त से शुरू हुए टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में साकेत सहनी ने मन्नु सिंह को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि मन्नु सिंह उपविजेता रहे।

क्वार्टर फाइनल में साकेत सहनी ने सोनू केशरी, किशन सिंह ने अनिष रंजन, मन्नु सिंह ने निरंजन सहनी तथा रजनीश रंजन ने कुन्दन कुमार को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सेमीफाइनल में मन्नु सिंह ने किशन सिंह को, जबकि साकेत सहनी ने रजनीश रंजन को हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद हुए रोमांचक फाइनल मुकाबले में साकेत सहनी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मन्नु सिंह को पराजित कर टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

समापन समारोह में स्मृतिशेष संटू केशरी के पिता योगेंद्र केशरी ने विजेता साकेत सहनी एवं उपविजेता मन्नु सिंह को पुरस्कार प्रदान किया। आयोजन बेला सिमरी कैरम क्लब के तत्वावधान में हुआ।

सचिव अमलेन्द्र कुमार पासवान, अध्यक्ष रजनीश रंजन एवं कोषाध्यक्ष कुन्दन कुमार सहित क्लब के सदस्यों ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें :  ट्रेन की चपेट में आया परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य, छह बच्चों पर संकट

अपने क्षेत्र की खबर भेजें और प्रति खबर ₹5 पाएँ?

घर बैठे रिपोर्टर बने और पॉकेट मनी पाएं, अधिक जानकारी व खबर भेजने के लिए नीचे "खबर भेजें" पर क्लिक करें।

खबर भेजें
सम्बन्धित खबरें

अपना जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Bihar Dainik Radio

BD FM 1.0 Live

मैच लोड हो रहे हैं...

आपका आज का राशिफल

दैनिक
साप्ताहिक
मासिक
वार्षिक
लोड हो रहा है...
spot_img

लेखक की अन्य खबरें

नई टिपण्णियाँ