- पूरे बिहार में सबसे अधिक खगड़िया जिला से कुल 179 कलाकारों का पेंशन स्वीकृत होने पर जिला प्रशासन एवं मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी साधुवाद के पात्र – किरण देव यादव
खगड़िया : ऑल इंडिया मिशन आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष किरण देव यादव ने जिले में जिलाधिकारी विक्रम विरकर एवं कला संस्कृति पदाधिकारी घनश्याम कुमार के द्वारा प्रथम सूची में 27, द्वितीय सूची में 61 एवं तृतीय सूची में 91 कुल 179 कलाकारों को पेंशन स्वीकृति की घोषणा करने पर जिला प्रशासन एवं कला संस्कृति मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी को दिल की गहराई से साधुवाद दिया एवं आभार व्यक्त किया तथा कलाकारों को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दिया। तथा श्री यादव ने खगड़िया जिला सहित पूरे बिहार के सभी जिले में युवा कलाकारों का चयन हेतु युवा कला महोत्सव का सफल आयोजन करने हेतु धन्यवाद साधुवाद आभार व्यक्त किया।
कलाकार संघ के अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि कलाकारों को पेंशन मिलने से कलाकारिता को पंख लगेगा एवं लंबी उड़ान भरने में सहायक सिद्ध होगा। कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी कल प्रदर्शन में गुमनामी की जिंदगी जीते रहे हैं। आर्थिक सहयोग मिलने एवं मंच मिलने में कलाकारों का मनोबल बढ़ेगा। कला संस्कृति का संवर्धन संरक्षण कार्य में एक नया आयाम जुड़ेगा।
श्री यादव ने कहा कि कला एवं संस्कृति पदाधिकारी घनश्याम कुमार एवं कलाकारों का मेहनत रंग ला रहा है। संदर्भित मुद्दे को लेकर विगत दिनों कला एवं संस्कृति मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से कला एवं संस्कृति विकास हेतु मांग पत्र प्रेषित किए थे आश्वासन के आलोक में मंत्री महोदय ने जिले को उपहार स्वरूप 91 कलाकारों को पेंशन स्वीकृत कर कलाकारिता के क्षेत्र में मिल का पत्थर साबित किये। इसके लिए ऑल इंडिया मिशन आर्टिस्ट एसोसिएशन आभार व्यक्त करती है। श्री यादव ने विगत 5 महीने से कलाकारों का लंबित पेंशन पर्व त्यौहार के मद्देनजर पेंशन राशि भुगतान करने, कला भवन निर्माण करने, हेतु मंत्री महोदय का ध्यान आकृष्ट किया है।






